{"_id":"6aecc6a2f582cef00d0977b2","slug":"valmiki-chowk-clash-11-granted-bail-three-sent-to-jail-nahan-news-c-177-1-nhn1001-193522-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि चौक झड़प : 11 को जमानत, श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष समेत तीन भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि चौक झड़प : 11 को जमानत, श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष समेत तीन भेजे जेल
Fri, 06 Nov 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में अदालत ने न्यायिक हिरासत में चल रहे 11 आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। वहीं, हाल ही में पकड़े गए श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष सहित तीन अन्य आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि जमानत पाने वाले 11 आरोपियों में वाल्मीकि मोहल्ला निवासी वासु, शिवराज, विद्यासागर उर्फ राहुल, आर्यन और आर्यवीर उर्फ आदि शामिल हैं। इनके अलावा गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल, कुलविंद्र सिंह उर्फ खोजु, सुखविंद्र सिंह उर्फ गप्पू, गुरजीत सिंह उर्फ गुज्जू, तेजपाल सिंह उर्फ तेजू और सोहन सिंह को भी जमानत मिली है।
एसपी ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों में श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विजय चौरिया, इंद्र चौरिया (निवासी वाल्मीकि मोहल्ला) और गुरनाम (निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला) शामिल हैं। पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 23 अक्तूबर को वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से हुए पथराव में पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा था। पुलिस फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।