Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP factions clash on the street with sticks and clubs; police also attacked

Aligarh News: भाजपा नेताओं के दो गुटों में सड़क पर चले लाठी-डंडे, पुलिस पर भी हमला

Fri, 06 Nov 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP factions clash on the street with sticks and clubs; police also attacked
मारपीट के दौरान मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : Social media
फोन पर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद बुधवार रात इगलास के मुख्य चौराहे पर भाजपा के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। इसमें दो एसआई, तीन कांस्टेबल समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इगलास विधायक के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई से जुड़े पोस्ट पर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी कमल किशोर और मदन शर्मा और पक्ष में तकरार हुई। जिसके बाद मामला बवाल तक पहुंच गया।
विज्ञापन



कस्बा चौकी प्रभारी गंगाराम गंगवार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार रात करीब 8:15 बजे वह दरोगा सहवीर सिंह, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, शेखर, प्रिंस, हर्षपाल और प्रमोद कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम मुख्य चौराहे पर पहुंची तो देखा कि दो पक्षों में लाठी-डंडों से संघर्ष हो रहा है। दोनों पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने झगड़ा शांत कराने और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी गंगाराम गंगवार, एसआई अजीत सिंह व अर्जुन सिंह अंजाना, हेड कांस्टेबल जबर सिंह व प्रमोद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग भी मारपीट में घायल हुए।

मची भगदड़, गिरे दुकानों के शटर, वीडियो वायरल

घटना से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। पुलिस ने तीन आरोपी मोनू चतुर्वेदी, विजय चौधरी और जय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। घटना का तीन मिनट 40 सेकंड का वीडियो भी वायरल हुआ है।

फोन पर विवाद, चौराहे पर आने के लिए ललकारा

भाजपा नेता मदन शर्मा का कहना है कि ढाई माह पहले उन्होंने इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी के जन्मदिन पर शुभकामना संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। आरोप है कि चौधरी कमल किशोर ने उन्हें फोन कर पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर धमकी देने लगे। बुधवार को इसी बात पर दोनों में फोन पर विवाद हुआ। एक-दूसरे को ललकारने पर दोनों पक्षों के लगभग 15-15 लोग मुख्य चौराहे पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनमें संघर्ष हुआ।

इन पर दर्ज की गई प्राथमिकी

पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के चौधरी कमल किशोर, आकाश, विजय चौधरी, रेंकू उर्फ चाचा निवासी गांव व्यौहरा और जय चौधरी निवासी गांव खेड़िया गुरुदेव व दूसरे पक्ष के मदन शर्मा निवासी गांव रामपुर कनेटपुर, तरुण उपाध्याय निवासी गांव असावर, जीतू ठाकुर निवासी चंपा कॉलोनी, ईशु उपाध्याय उर्फ माधव और मोनू चतुर्वेदी उर्फ एसटीडी निवासी इगलास समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।


वर्जन

फोन पर बात करते हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आकर झगड़ा करने लगे थे। इस मामले में संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। अज्ञात आरोपियों की वीडियो आदि के जरिये पहचान की जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संजीव कुमार शर्मा, सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed