Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalit, who carried a reward of 25,000 on his head, dodged the police and appeared in court.

Bareilly News: पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ 25 हजार का इनामी ललित

Fri, 06 Nov 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lalit, who carried a reward of 25,000 on his head, dodged the police and appeared in court.
सीबीगंज (बरेली) फैक्टरी कर्मी संतोष साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी ललित साहू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस और एसओजी की टीम उसकी तलाश कर रही थीं, लेकिन वह चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

संतोष कुमार साहू (37) एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। ललित कुमार उर्फ लाला ने अपने साथियों के संग फैक्टरी से लौटते संतोष पर फायरिंग की थी। चार दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जावित्री ने एक साल पहले ललित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ललित उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, इस रंजिश में संतोष की हत्या की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जावित्री की तहरीर पर ललित समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें रोहतास, महेंद्र पाल, विनोद, करन और मदनलाल शामिल थे। विनोद, मदन और करन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ललित साहू समेत अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

मुख्य आरोपी ललित की तलाश में एसओजी तक लगाई गई थी। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। जावित्री ने ललित की गिरफ्तारी के लिए मांग की थी, परिवार के लोगों ने थाने जाकर हंगामा भी किया था। ललित के कोर्ट में सरेंडर करने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे दबाव का असर मान रही है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि ललित साहू गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में हाजिर हुआ है। उसकी रिमांड लेकर पूछताछ व बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed