फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not reconcile the rap case

रेप मामले में सुलह न करने पर पीड़िता की आंखें फोड़ी

Thu, 16 Mar 2017 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 16 Mar 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Do not reconcile the rap case
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह करने की बात नहीं मानने पर पीड़िता की आंखें फोड़ दी गई। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हैलट रेफर कर दिया। डाक्टरों ने आशंका जताई है कि उसकी दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म के आरोप में दो साल से जेल में बंद आरोपी के बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोरी से दो साल पहले 15 मई 2015 को पड़ोस के गांव निवासी युवक ने अपने साथी की मदद से दुष्कर्म किया था। घटना का पता तब चला जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि रेप के आरोपी के परिजन पीड़िता और पूरे परिवार पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे। सुलह के लिए राजी नहीं होने पर धमकी दी। बुधवार दोपहर पीड़िता शौच के लिए निकली थी।

इस दौरान रेप के आरोपी के बड़े भाई पुत्तन ने किशोरी को बाग में रोक लिया। सुलह करने के लिए एक बार फिर धमकी दी। किशोरी ने किसी भी कीमत पर सुलह करने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए पुत्तन ने उसके चेहरे पर डंडों से वार कर दिया। इससे किशोरी वहीं गिर कर तड़पने लगी। इस बीच उसे खोजती हुई उसकी दूसरी बेटी बाग में गई तो वह लहूलुहान मिली और उसकी आंखों से खून बह रहा था।

पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई तो उसने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घायल किशोरी को मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर राकेश कुमार ने दोनों आंखों में गंभीर चोट होने से किशोरी को कानपुर रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि किशोरी की आंखों में गहरी चोटें हैं। उसकी आंखों की रोशनी बच पाएगी या यह तो इलाज पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन स्थिति गंभीर है। उधर, माखी थाना पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


नि:शुल्क इलाज और आर्थिक सहायता भी मिलेगी
अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि पीड़िता के पिता से तहरीर देने को कहा गया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राहत कोष से पीड़िता को अधिकतमा आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही नि:शुल्क इलाज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed