फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thousands of women at the ghats; female police personnel absent for security

Rishikesh News: घाटों पर हजारों महिलाएं, सुरक्षा में महिला पुलिस नदारद

Wed, 07 Oct 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Thousands of women at the ghats; female police personnel absent for security
प्रमुख घाटों और पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में
विज्ञापन

ढालवाला। तीर्थनगरी के प्रमुख गंगा घाटों पर रोजाना हजारों महिला श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती नहीं है। त्रिवेणी घाट, रामझूला, जानकी सेतु और तपोवन जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला पुलिस की पैदल गश्त और स्थायी तैनाती का अभाव साफ नजर आता है।
सुबह-शाम गंगा आरती और स्नान के दौरान घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ रहती है। इसके बावजूद त्रिवेणी घाट चौकी में एक भी महिला पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। महिला संबंधी विवाद की स्थिति में बाहर से महिला कांस्टेबल बुलानी पड़ती है। यहीं स्थिति टिहरी जनपद के मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र के घाटों की है। यहां भी घाटों पर गश्ती दल में महिला पुलिसकर्मी नहीं दिखती हैंं। स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों पर भी अक्सर महिला पुलिसकर्मी नदारद रहती हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रमुख घाटों पर महिला पुलिस की नियमित गश्त, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन


- जानकी पुल चौकी में महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं चौकी प्रभारी भी महिला एसआई हैं। यहीं से घाटों पर गश्ती के लिए महिला पुलिसकर्मी भेजी जाती हैं। सुरेंद्र भंडारी, सीओ नरेंद्र नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed