{"_id":"b6184ff15eb58bf37db024106c912c9f","slug":"death-of-teenager-injured-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में घायल किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में घायल किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अजगैन थानाक्षेत्र के रहमतपुर ददान गांव में गुरुवार की रात बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया जबकि घायल युवक भी कानपुर के एक अस्पताल में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है।
रहमतपुर ददान गांव निवासी पूर्व प्रधान राकेश दीक्षित की भांजी की शादी गुरुवार को थी। नाच-गाने के दौरान घराती की ओर से शामिल होने आए असोहा थानाक्षेत्र कटेहरू गांव निवासी राजन मिश्रा की दो नाली बंदूक से उसके दोस्त गोपाल बाजपेयी ने फायरिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान बारात में मौजूद रहमतपुर ददान गांव निवासी राजन कोरी (13) पुत्र शिवमंगल और राकेश दीक्षित के दामाद अभिषेक शुक्ला निवासी बेंती थाना बंथरा जिला लखनऊ को गोली लग गई। दोनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कानपुर ले जाते समय राजन की मौत हो गई, जबकि अभिषेक की हालत गंभीर है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अजगैन थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हर्ष फायर करने वाले गोपाल बाजपेयी को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बंदूक मालिक राजन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।