फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike and mobile loot

तमंचा लगा युवक से बाइक व मोबाइल लूटा

Sun, 01 Apr 2018 11:14 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 01 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव खानपुर सरैंया के निकट बाइक सवार दो लुटेरों ने युवक को निशाना बनाया। लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवाई। इन्होंने रानामऊ का पता पूछा। युवक ने अपने को गैर जनपद का बताया। इस पर बाइक सवार दो लुटेरों में से एक ने युवक के तमंचा लगाकर मोबाइल व बाइक छीन ली। लुटेरे बाइक लेकर गुरुबक्शगंज की ओर भाग निकले। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के गांव बरऊवा गुरुबक्शगंज निवासी धर्मेंद्र पुत्र छेदीलाल कुशवाहा रविवार शाम मौरावां थानाक्षेत्र के गांव खानपुर निवासी बड़े भाई के ससुर रामनरेश के घर बाइक से जा रहा था। मौरावां-बछरावां मार्ग पर खानपुर सरैंया गांव के निकट बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से ओवरटेक कर धर्मेंद्र की बाइक रुकवा ली। लुटेरों ने रानामऊ का पता पूछा। पीड़ित ने अपने को गैर जिले का बताया। इस पर लुटेरों में से एक बाइक से उतरा। उसने धर्मेंद्र की कनपटी पर तमंचा लगा  दिया। लुटेरे जेब में पड़ा मोबाइल व बाइक छीनकर गुरुबक्शगंज की ओर भाग निकले। धर्मेंद्र ने यहां से गुजर रहे राहगीरों के फोन से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को  सफलता नहीं मिली। पुलिस पीड़ित धर्मेंद्र को थाने ले आई।
विज्ञापन

एसओ अमित तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लुटेरों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed