{"_id":"6aaaf6c42c1c8769560b6ed9","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-a-locked-house-and-a-goat-also-stolen-in-broad-daylight-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183900-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बंद मकान से नगदी जेवर साफ, दिन में ही बकरी भी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बंद मकान से नगदी जेवर साफ, दिन में ही बकरी भी ले उड़े चोर
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। गांव सूभरी मेहराब में एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। वहीं, कोटा में दिनदहाड़े 50 हजार रुपये कीमत की एक बकरी चोरी कर ली गई।
सूभरी मेहराब निवासी सूर्यकांत ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के उपचार के लिए वह जॉली ग्रांट, देहरादून गया था। मंगलवार शाम लौटने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 80 हजार रुपये नकदी और करीब तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। दुकान के गल्ले से भी करीब साढ़े चार हजार रुपये के सिक्के गायब थे। दूसरे मामले में, सलीम की बकरी ईदगाह के पास घास चर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो चोर बकरी लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों वारदात की जांच कर रही है। बकरी चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद होने से पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की पहचान कर रही है।