{"_id":"6aaaf859fc280d2d230d608a","slug":"electricity-was-being-stolen-from-a-pole-to-supply-two-houses-a-case-has-been-registered-against-a-couple-badaun-news-c-123-1-bdn1024-173275-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पोल से केबल डालकर दो घरों में हो रही थी बिजली चोरी, दंपती पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पोल से केबल डालकर दो घरों में हो रही थी बिजली चोरी, दंपती पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कुंवरगांव में चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी की जांच करते विभागीय कर्मचारी। स्रोत - विभाग
कुंवरगांव। बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाने के पीछे स्थित बिजली के पोल से केबल डालकर अलग-अलग घरों में बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया। निगम ने बिजली चोरी के आरोप में मंजू देवी और उनके पति प्रेम कुमार तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की है।
विद्युत उपकेंद्र की टीम ने अभियान के दौरान क्षेत्र में 80 बिजली कनेक्शनों की जांच की। जांच में मंजू देवी और प्रेम कुमार तोमर के अलग-अलग घरों में थाने के पीछे स्थित बिजली के पोल से केबल डालकर बिजली का अनधिकृत उपयोग किए जाने की बात सामने आई। टीम ने मौके पर बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद दोनों के खिलाफ विद्युत चोरी संबंधी कार्रवाई की।
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने पर 28 बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 38 उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराया गया। अभियान के दौरान विभाग ने कुल 1.05 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। चेकिंग अभियान में एसडीओ अमित कुमार, जेई मोहम्मद मियां कुरैशी, पंकज कुमार, जापान सिंह, मोहित राठौर आदि उपस्थित रहे। संवाद