{"_id":"6aaaf8a10a9a8904bf0e11ae","slug":"member-of-cyber-fraud-gang-carrying-25000-reward-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154702-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: साइबर ठगों के गिरोह का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: साइबर ठगों के गिरोह का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी आशीष गैलवार, निवासी फर्रुखाबाद को मंगलवार की रात लखनऊ कमिश्नरेट के चिनहट थाना क्षेत्र से मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया। उसके पास से एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि साइबर शिकायतों की जांच में पता चला कि सत्कार निधि लिमिटेड और अन्य फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने का झांसा दिया जा रहा था।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य माध्यमों से लोगों से संपर्क करते थे। लोन स्वीकृत कराने के नाम पर पहले प्रोसेसिंग फीस, इसके बाद सिक्योरिटी मनी, बीमा शुल्क और अन्य चार्ज के बहाने रकम जमा कराते थे। इसी दौरान साइबर फ्रॉड की रकम गिरोह से जुड़े बैंक खातों में मंगाई जाती थी।
जांच के दौरान समन्वय पोर्टल और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इसमें गिरोह द्वारा संचालित बैंक खातों और गतिविधियों से संबंधित विभिन्न राज्यों की 16 साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं।
इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में भी धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, करीब 1.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम खातों में होल्ड कराई गई थी। पुलिस वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।