फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR registered against neighbor who had been harassing a female dentist for a year and a half

Ghaziabad News: महिला डेंटिस्ट को डेढ़ साल से परेशान करने वाले पड़ोसी पर प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against neighbor who had been harassing a female dentist for a year and a half
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की एक महिला डेंटिस्ट ने पड़ोसी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। डेंटिस्ट ने आरोपी सचिंद्र कुमार झा पर डेढ़ साल से उत्पीड़न, धमकी और मानहानि का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर इंदिरापुरम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी उन्हें लगभग डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। आरोपी ने हनुमान जयंती के कीर्तन के आयोजन को लेकर सोसायटी के लोगों को धमकाया था। आरोप है कि आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणियां भी कीं। डेंटिस्ट ने बताया कि आरोपी ने उन्हें तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी पर छेड़छाड़ करने, पीछा करने और घर के बाहर घूमने का भी आरोप है। उनके घर के पौधे नष्ट किए और चप्पल सहित अन्य कीमती सामान चोरी किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने खुद को वकील बताया, जबकि उसका नामांकन फर्जी पाया गया। डेंटिस्ट ने पहले पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गंभीर आरोप और धमकियां
आरोप है कि आरोपी ने उन्हें अगवा कर बेचने और उनके अंग निकलवाने की धमकी दी। उसने सोसायटी के लोगों के सामने भी डेंटिस्ट को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। सीसीटीवी फुटेज में उसे चप्पल चोरी करते हुए भी देखा गया है। वहीं, इस संबंध में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed