{"_id":"6aaaf8a8147ba356c702dfb4","slug":"the-wood-loaded-in-the-tractor-trolley-slipped-the-laborer-died-after-being-crushed-rampur-news-c-282-1-rmp1020-180238-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी लकड़ी खिसकी, दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी लकड़ी खिसकी, दबकर मजदूर की मौत
Thu, 17 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र के ढिरिया सालेपुर गांव निवासी कृष्णपाल (35) की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी लकड़ी से दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
मृतक कृष्णपाल मंगलवार रात करीब 11 बजे गांव के महेश की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जंगल से लकड़ी लादकर सवार होकर आ रहे थे। गांव का ही एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था। गांव पहुंचने पर चालक ने लदी हुई ट्रॉली को एक तरफ खड़ा कर दिया। कृष्णपाल ट्रैक्टर और ट्रॉली के संपर्क जोड़ को हटा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे ट्रॉली में लदी लकड़ी ट्रैक्टर के ऊपर खिसक आई।
ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच खड़े कृष्णपाल लकड़ी और ट्रैक्टर के बीच दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। बुधवार शाम कृष्णपाल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
कृष्णपाल अपने पीछे पत्नी, एक छोटी बेटी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।
थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि किसी तरह की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।