फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जमानत रद्द हुई तो कोर्ट से भाग गया आरोपी युवक

जमानत रद्द हुई तो कोर्ट से भाग गया आरोपी युवक

Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जमानत रद्द हुई तो कोर्ट से भाग गया आरोपी युवक
जमानत रद्द हुई तो कोर्ट से भाग गया आरोपी
विज्ञापन



उन्नाव। जमीन के विवाद के एक मामले में पिता व दो भाइयों के साथ सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा युवक जमानत रद्द होते ही चकमा देकर भाग निकला।


इससे हड़कंप मच गया। कोर्ट में मौजूद पुलिस बल ने युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कोर्ट से भागे युवक के दो अन्य भाइयों व पिता को जेल भेज दिया गया।


सफीपुर कोतवाली के देवगांव निवासी श्रीकृष्ण का गांव के ही श्याम बिहारी और उनके बेटे रामदेव, रामबिलास और रामकृष्ण से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


16 अक्तूबर 2016 को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस घटना में श्याम बिहारी ने श्रीकृष्ण, उसके पिता राम सिंह, भाई लवकुश व ज्ञानेंद्र पर धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन



शुक्रवार को सभी आरोपी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। इन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने सभी की जमानत नामंजूर कर दी। जमानत नामंजूर होने की जानकारी पर श्रीकृष्ण बहाने से कोर्ट के बाहर आया। इसके बाद रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह श्रीकृष्ण की तलाश करने लगे। वह उनके हाथ नहीं लगा। इस बीच अन्य आरोपियों में राम सिंह व उसके बेटे लवकुश और ज्ञानेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।


- पिता व दो भाइयों सहित जमानत के लिए कोर्ट आया था
जमानत अर्जी खारिज हुई तो भागा, पिता व दो भाई गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed