फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पत्नी को पीटा, केरोसिन डाल आग लगाई

पत्नी को पीटा, केरोसिन डाल आग लगाई

Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटा, केरोसिन डाल आग लगाई
उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव पिपरी में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो केरोसिन डालकर आग लगा दी। मां के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी मिली तो उसका बेटा घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। बेटे ने मां को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पिपरी गांव निवासी कैलाश शराब का लती है। बुधवार को कैलाश पत्नी पार्वती (40) से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। पार्वती ने शराब पीने के लिए रुपये देने से मना कर दिया। इससे नाराज कैलाश ने पहले उसे लाठी से पीटा। इतने में भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


घटना के समय बेटा संतोष मोहल्ले में बैठा था। मां को आग लगा देने की सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कैलाश को हिरासत में लिया। संतोष झुलसी मां को लेकर मियागंज स्वास्थ्य केंद्र गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष ने बताया कि पिता कैलाश शराब का लती है। मंगलवार को वह अपनी बाइक जायदपुर गांव निवासी मन्नू के पास 12 हजार रुपये में गिरवी रख आए थे। मन्नू ने दस हजार रुपये मां पार्वती व दो हजार रुपये पिता को दिए थे। पिता ने दो हजार रुपये रात भर में खर्च कर दिए।

सुबह फिर शराब पीने के लिए मां से रुपये मांग रहे थे। मां ने देने से मना किया तो पहले लाठी से पीटा बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे वह झुलस गई। आसीवन एसओ दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया पीड़िता के बेटे की सूचना पर युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो फांसी लगाई
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव तमोरिया बुजुर्ग (नौसहरा) में युवक के पास शराब के रुपये न होने पर उसने फांसी लगा ली। कमरे से काफी देर तक बाहर न निकलने पर मृतक की भाभी ने दरवाजे में धक्का दिया तो अंदर शव लटकता देखा। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तमोरिया बुजुर्ग निवासी सुरेश तिवारी (45) शराब का लती था। शराब की लत के कारण उसका विवाह भी नहीं हुआ था। पैतृक जमीन के बटवारे में उसके नाम साढ़े तीन बीघे जमीन थी। उसने जमीन भी बेंच दी थी। अब उसके पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं थे।


मंगलवार देर शाम उसने शराब पीने के लिए भाई से रुपये मांगे थे मगर उनके न देने पर हंगामा किया। देर शाम कमरे में फांसी लगा ली। रात लगभग नौ बजे मृतक सुरेश की भाभी माया पत्नी बिसुन कुमार उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा दरवाजा बंद था। धक्का दिया तो अंदर शव लटका देखा। सूचना पाकर भाई बिसुन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कोई आरोप नहीं है।

-शराब के लिए रुपये न देने से पत्नी ने किया था इनकार
-चीख सुनकर बेटे ने दी पुलिस को सूचना, अस्पताल ले गया
-आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed