{"_id":"6ae4f82910cbb3b29200d4ab","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160524-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एग्रीमेंट करने के बाद दूसरे के नाम कर दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एग्रीमेंट करने के बाद दूसरे के नाम कर दी जमीन
विज्ञापन
उन्नाव। जमीन खरीदने के लिए एक फर्म ने लाखों रुपये दिए और पंजीकृत अनुबंध भी कराया लेकिन जमीन की रजिस्ट्री दूसरे को कर दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
लखनऊ के आवंती विहार निवासी डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत अधिकारी सौरभ शर्मा ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि तौरा गांव स्थित 0.2310 हेक्टेयर जमीन का सौदा लखनऊ के गोमतीनगर निवासी विमल कुमार से पांच जुलाई 2025 को हुआ था। उपनिबंधक सदर कार्यालय में पंजीकृत एग्रीमेंट के दौरान कंपनी ने विमल को 14 लाख नौ हजार रुपये चेक से दिए थे। बाकी रकम बैनामे के समय देनी थी। विमल कुमार अनुसूचित जाति के हैं। इस कारण जमीन बेचने के लिए डीएम की अनुमति जरूरी थी।
आरोप है कि 30 जनवरी 2026 को अनुमति मिलने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। आरोप है कि विमल ने 28 फरवरी 2026 को जमीन लखनऊ के प्रेम भवन फैजाबाद रोड निवासी सुधीर कुमार के नाम रजिस्ट्री कर दी। सुधीर पहले हुए अनुबंध में गवाह भी है। फर्म की तरफ से सौरभ शर्मा ने दोनों पर मिलीभगत कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। सुनवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।