{"_id":"5c7d772ebdec22145e4802f4","slug":"31551726382-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, छोटा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, छोटा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बारासगवर थानाक्षेत्र के तनिगापुर के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिहार थानाक्षेत्र के मोहकमपुर गांव निवासी राजेश साहू (45) पुत्र गोवर्धन अपने छोटे भाई मनोज (30) के साथ सोमवार को पनई गांव निवासी एक रिश्तेदार का देहांत होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने बक्सर घाट गए थे। शाम को वापस घर लौटते समय बिहार थानाक्षेत्र के तनिगापुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में राजेश की मौत हो गई जबकि छोटे भाई मनोज को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि राजेश कोलकाता मेें प्लास्टिक का कारखाना चलाता है। दो महीने से वह यहीं था। सोमवार को उन्हे कोलकाता जाना था लेकिन रिश्तेदार के देहांत की सूचना मिलने पर रेलवे टिकट निरस्त करा दिया था।