{"_id":"6a95c53c3b44fb5988064522","slug":"welder-who-fell-from-roof-dies-during-treatment-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139715-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छत से गिरे वेल्डर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छत से गिरे वेल्डर की इलाज के दौरान मौत
Mon, 31 Aug 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ओबरी। मुरादाबाद में मकान में ग्रिल लगाते समय छत से गिरने से घायल हुए वेल्डर 25 वर्षीय मोहम्मद आकिल सैफी उर्फ खलील की सोमवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, यह घटना 24 अगस्त को मुरादाबाद शहर में हुई थी। आकिल दूसरी मंजिल पर ग्रिल लगा रहा था। तभी पाड़ पर पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे फर्श पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आकिल की मौत से उसकी तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इनमें सबसे बड़ी बेटी तीन साल की है। दूसरी बेटी की उम्र 18 माह है और सबसे छोटी महज दो माह की है।
आकिल की पत्नी सवीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पहले आकिल के भाई मेंहदी हसन की भी अचानक मौत हो गई थी। एक साल के भीतर दो जवान भाइयों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव ओबरी में शोक की लहर है।