फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   200 quintals of grain on record... not a single grain in the warehouse.

Sambhal News: रिकॉर्ड में 200 क्विंटल अनाज... गोदाम में एक दाना नहीं

Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
200 quintals of grain on record... not a single grain in the warehouse.
धनारी। धनारी पट्टी लाल सिंह की उचित दर दुकान पर औचक निरीक्षण में 184 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न गायब मिला है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में सैकड़ों क्विंटल गेहूं-चावल का स्टॉक दिख रहा था लेकिन मौके पर दुकान पूरी तरह खाली पाई गई। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार महेश कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक गुन्नौर संजीव कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को समीक्षा के दौरान इस दुकान पर वितरण मात्र 18.59 फीसदी था। यह गुन्नौर तहसील में सबसे कम वितरण था, जिससे शक हुआ। पूर्ति लिपिक नकुल कुमार के साथ दोपहर डेढ़ बजे दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। दुकान बंद मिली और विक्रेता महेश कुमार मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन

बाद में उसकी पत्नी चंद्रवती ने दुकान खोली। दुकान के अंदर गेहूं, चावल, बाजरा और चीनी का एक दाना भी नहीं मिला। ई-पॉश मशीन के रिकॉर्ड में 108.80 क्विंटल गेहूं, 72.33 क्विंटल चावल, 3.21 क्विंटल बाजरा और 30 किलो चीनी शेष दर्शाई जा रही थी। जून-जुलाई के अवशेष और अगस्त के आवंटन को मिलाकर दुकान पर 120.14 क्विंटल गेहूं और 79.93 क्विंटल चावल होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डधारकों ने खोली पोल
निरीक्षण के दौरान विक्रेता के परिजनों ने ई-पास मशीन देने में आनाकानी की। स्टॉक रजिस्टर समेत कोई भी अभिलेख नहीं दिखाया गया। बाद में पहुंचे महेश कुमार भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मौके पर 14 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। कार्डधारक लड़ैतिया ने बताया कि उसे तीन माह से राशन नहीं मिला। प्रेमवती ने दो माह से गल्ला न मिलने की शिकायत की। कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक ने इसे कालाबाजारी और उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु आदेश 2016 का खुला उल्लंघन बताया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद थाना धनारी में महेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed