{"_id":"6a95c58a772da8f763004ecd","slug":"bolero-rams-into-bullet-motorcycle-and-plunges-into-ditch-two-dead-sambhal-news-c-204-1-chn1003-132294-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुलेट बाइक को टक्कर मारकर खंती में घुसी बोलेरो, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुलेट बाइक को टक्कर मारकर खंती में घुसी बोलेरो, दो की मौत
Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे बुलेट बाइक को टक्कर मारते हुए बोलेरो कार सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। चालक बोलेरो छोड़ कर भाग निकला।
बुलेट बाइक पर दो लोग सवार होकर बहजोई की ओर जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव अफजलपुर डरौली के निकट पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो खंती में जा घुसी। हादसे में बुलेट सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को बहजोई सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
काफी प्रयास के बाद दोनों की शिनाख्त आफताब (26) निवासी गांव साहबाजपुर कला थाना असमोली और उवैस (16) निवासी गांव पिपरिया थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आफताब पिपरिया गांव में रहकर मस्जिद में इमामत का कार्य करते थे। सोमवार को पिपरिया गांव के ही 16 वर्षीय युवक उवैश के साथ बुलेट बाइक से बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बोविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को तत्काल बहजोई सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।