{"_id":"6a95c3d70aa26560ae0bf38b","slug":"two-youths-arrested-in-dhaliyar-with-930-grams-of-chitta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166683-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ढलियार में 9.30 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ढलियार में 9.30 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने बाइक सवारों से बरामद की नशे की खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने फोरलेन पर ढलियार में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 9.30 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम ढलियार फोरलेन पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा और सूरज, दोनों निवासी गांव एवं डाकघर पंजगाईं, तहसील सदर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस चिट्टे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।