फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा

सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा

Sat, 29 Dec 2018 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर निंदेमऊ गांव में गुरुवार रात सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के निंदेमऊ गांव निवासी मेहरून निशा (30) पत्नी मोहम्मद मुस्ताख गुरुवार शाम बकरी चराकर घर लौट रही थी। गांव के निकट वह सड़क पार करने लगी तभी लखनऊ की ओर से पंजीरी लादकर आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में मेहरून निशा घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो गई। मृतका के तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। मां की मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उधर हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चालक पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सड़क पार कर रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत
-ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed