फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अवर अभियंताओं के नाम पर लाखों की वसूली

अवर अभियंताओं के नाम पर लाखों की वसूली

Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंताओं के नाम पर लाखों की वसूली
उन्नाव। यूडीए के अवर अभियंताओं के नाम पर भवन निर्माण कराने वालों से उगाही का खेल चल रहा है। उन्नाव शुक्लागंज प्राधिकरण के अधिकारियों के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं। विभाग ने जानकारी कराई तो दो ज्ञात सहित करीब दस लोगों के अवैध उगाही में शामिल होने की पुष्टि हुई है। यूडीए सचिव ने उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्राधिकरण के सचिव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता व अन्य कर्मी वसूली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों तक इसकी शिकायतें भी पहुंचती रहती हैं। कई ऐसी शिकायतें भी पहुंचती हैं जिनमें वह लोग प्राधिकरण के नाम पर वसूली कर लेते हैं जो प्राधिकरण का हिस्सा ही नहीं है। बीते दो माह में बीस से अधिक ऐसी शिकायतें प्राधिकरण के अधिकारियों के पास पहुंची जिनमें दो युवकों ने अवैध इमारतों को वैध कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली कर डाली।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी कराई। इस बीच प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने वसूली करने वालों के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि जैदी व अशोक सहित आठ-दस युवकों द्वारा यूडीए की ओर से कार्रवाई और निर्माण ध्वस्तीकरण का भय दिखाकर उगाही की शिकायत मिलने पर शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि यूडीएम सचिव की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंताओं को दिए गए पहचान पत्र
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि अवर अभियंताओं के नाम पर हो रही वसूली को रोकने के लिए सभी अवर अभियंताओं को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जब वह अपने कार्यक्षेत्र में जाएं तो पहचान पत्र पहनकर जाएं। जिससे उनके नाम पर कोई वसूली न कर सकें।

-प्राधिकरण के सचिव ने कोतवाली में दी तहरीर
-प्राधिकरण के अधिकारी बन वसूली का चल रहा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed