फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death Hit By Train

Hathras News: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला की ट्रेन से मौत

Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Death Hit By Train
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मथुरा रोड स्थित टिमरली रेलवे फाटक और मुरसान रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। महिला की पहचान गांव चोकड़ा निवासी 50 वर्षीय वीरमति के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह रविवार रात करीब 2 बजे घर से निकली थीं। वीरमति के परिवार में बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार को हुए झगड़े के बाद उनके छोटे बेटे अजीत का शांति भंग में चालान भी हुआ था। इससे वीरमति काफी परेशान थीं। सूचना पर मुरसान पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस के अनुसार, महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आवश्यक कार्रवाई की। पति रामवीर सिंह और पीएसी में तैनात बड़े बेटे गौरव रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed