फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck crashes into tractor then rams into another trailer; driver critically injured.

Kurukshetra News: ट्रैक्टर से टकराकर दूसरे ट्राले में घुसा ट्रक, चालक गंभीर

Tue, 22 Sep 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Truck crashes into tractor then rams into another trailer; driver critically injured.
लाडवा। घायलों को ट्राले के बोनट से बाहर निकालते राहगीर। संवाद
लाडवा। लाडवा रादौर मार्ग पर बन मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रॉले में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्राला सामने से आ रहे दूसरे ट्राला से टकरा गया, जिससे ट्राला चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। घायल चालक सुनील निवासी बीकानेर राजस्थान निवासी है।
चालक सुनील ने पुलिस को बताया कि वे राजस्थान के बीकानेर से पत्थर लेकर देहरादून उत्तराखंड के लिए चले थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वह बन मोड़ के पास पहुंचे तो उसे नींद की झपकी आ गई और सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। टक्कर लगने के बाद ट्राला अनियंत्रित हो गया और दूसरे ट्रॉले में जा घुसा।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद वह दोनों ट्राले के बोनट में बुरी तरह फस गए। राहगीरों एवं अन्य लोगों की सहायता से शीशा तड़कर उसे और परिचालक को बोनट से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की सहायता से उन दोनों को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed