फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raped a woman

Aligarh News: महिला को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 22 Sep 2026 03:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 22 Sep 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
बेलोन वाली देवी के दर्शन कर रविवार देर रात मायके लौट रही महिला के साथ ऑटो चालक ने महुआ खेड़ा क्षेत्र के 12 बीघा इलाके में सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने चंद घंटे के भीतर आरोपी अजय उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया और उसके ऑटो को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालक का साथी कृष्णा भी मौके पर मौजूद रहा और निगरानी करता रहा। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि महिला की ससुराल जिले के देहात क्षेत्र में है। वह बेलोन वाली देवी के दर्शन गई थी। वापस आने में रात अधिक हो जाने पर वह अपने मायके लौट रही थी। इस दौरान उसने घर जाने के लिए ऑटो लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि ऑटो चालक उसे उसके बताए स्थान पर ले जाने के बजाय थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के 12 बीघा इलाके में एकांत स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान की और आरोपी अजय उर्फ बाबा निवासी नगला डालचंद गली नंबर 11 को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी कृष्णा की तलाश के साथ उसकी भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले से दर्ज हैं पांच मुकदमे
प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के अनुसार आरोपी अजय उर्फ बाबा के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें महुआ खेड़ा थाने में आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट, दुष्कर्म से संबंधित एक पूर्व मुकदमा, अतरौली और क्वार्सी थाने में मुकदमा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed