फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire in Tent Warehouse

Hathras News: टेंट के गोदाम में आग लगने से सामान जलकर राख

Tue, 22 Sep 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Fire in Tent Warehouse
टेंट गोदाम में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा में रेलवे स्टेशन के सामने पैंठ कॉलोनी में रविवार देर रात टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से करीब 350 कुर्सियां, एक जनरेटर, सोफा और टेंट का अन्य सामान जलकर राख हो गया।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गोदाम मालिक अरविंद पुत्र कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घरों में लगे समरसेबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन


सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। अरविंद शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर कोयले भरी एक प्रेस भी मिली है। उनके अनुसार गोदाम के सामने एक युवक कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है। वह रोजाना कोयले को बुझाकर शाम के समय प्रेस गोदाम में रखकर चला जाता है। अरविंद को आशंका है कि किसी व्यक्ति ने जलती हुई सिगरेट गोदाम की ओर फेंकी हो, जिससे आग लगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed