{"_id":"5c61c93abdec2273ad00c1ff","slug":"171549912378-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगा मोबाइल की दुकान में एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगा मोबाइल की दुकान में एक लाख की चोरी
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा में मोबाइल की दुकान में नकब लगा चोरों ने एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। मोबाइल शॉप का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कब्बाखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार की मोहल्ले में ही गैलेक्सी शॉप के नाम से मोबाइल की दुकान है। प्रदीप के अनुसार शनिवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।
प्रदीप के अनुसार नकब लगाने के बाद चोर दुकान में घुसे थे। काउंटर में रखे 25 हजार रुपये व 75 हजार रुपये कीमत के मोबाइल उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान मालिक प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट की। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।