{"_id":"6b0c4cb392029ffac90c33dc","slug":"two-including-a-history-sheeter-arrested-in-attempted-rewari-news-c-198-1-rew1009-249539-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हत्या के प्रयास के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हत्या के प्रयास के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवाड़ी। मुंडावर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोडावास निवासी हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार जाट (29) और माजरी खोला निवासी नितेश कुमार उर्फ नीतू पुत्र सुभाष चंद है। दोनों आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके गैंगस्टर योगेंद्र उर्फ घोड़ा की गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 अक्तूबर 2025 को मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ घोड़ा और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ घोड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मुंडावर थानाधिकारी मोहर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने रविवार को दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मोहर सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार जाट के खिलाफ आर्म्स एक्ट, पॉक्सो, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और चोरी सहित कुल नौ मामले दर्ज हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।