फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   स्कूल व घर से डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर

स्कूल व घर से डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर

Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल व घर से डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर
स्कूल व घर से डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन

बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में निजी स्कूल व घर को निशाना बना चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोर विद्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसराय स्थित पीएल मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। विद्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी, इनवर्टर, बैटरी समेत लगभग एक लाख रुपये का माल उठा ले गए। शनिवार सुबह प्रबंधक माया प्रकाश गुप्ता को चोरी की जानकारी हो सकी। दूसरी घटना में नगर के मोहल्ला मस्तू टोला निवासी सुरेश के घर से चोर 10 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, चांदी की पायल उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed