फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   महिला को धक्का देकर छीनी चेन, बाइक व मोबाइल छोड़ भागा

महिला को धक्का देकर छीनी चेन, बाइक व मोबाइल छोड़ भागा

Sat, 27 Apr 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
महिला को धक्का देकर छीनी चेन, बाइक व मोबाइल छोड़ भागा
उन्नाव। शहर के गांधी नगर तिराहे पर बाइक सवार युवक ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। इस दौरान उसका मोबाइल भी गिर गया। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ला निवासी सचिन की पत्नी बेबी शुक्रवार दोपहर गांधी नगर तिराहे से पैदल घर जा रही थी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके गले पर हाथ मार चेन छीन ली। तभी बेबी ने धक्का मारा जिससे युवक गिर पड़ा व बाइक छोड़ रामलीला मैदान की ओर भाग निकला। आरोपी के भागने के दौरान पीड़ित ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर चेन स्नेचिंग की सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत पीड़ित को चौकी ले आए। जहां उन्होंने उससे घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। बताया कि घटना संदिग्ध है।
विज्ञापन


-पीड़िता ने किया हंगामा, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed