{"_id":"6a8ff7ec23f720d8a1093907","slug":"speeding-truck-crashes-into-a-tree-driver-trapped-in-the-cabin-for-two-hours-sidhi-news-c-1-1-noi1337-4656365-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधी हादसा: तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, दो घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक; जेसीबी से काटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधी हादसा: तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, दो घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक; जेसीबी से काटकर निकाला
Thu, 27 Aug 2026 04:57 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:57 PM IST
सार
सीधी के मझौली थाना क्षेत्र के चमराडोल में तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में 65 वर्षीय चालक मोहम्मद इकराम केबिन में फंस गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी, कटर और ड्रिल की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक की हालत।
विस्तार
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमराडोल में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब दो घंटे तक चालक ट्रक में फंसा रहा, जिसके बाद जेसीबी, ड्रिल और कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर और अलग कर उसे बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। घायल चालक की पहचान 65 वर्षीय मोहम्मद इकराम, निवासी भोपाल के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनके पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से मझौली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय व्यक्ति मिस्टर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो ट्रक चालक बुरी तरह केबिन में फंसा हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कटर और ड्रिल के माध्यम से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटा गया, जबकि जेसीबी की मदद से भारी पुर्जों को अलग किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दमोह: 40 साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ से निकलकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल, खाट पर अस्पताल पहुंचते हैं मरीज
विज्ञापन
घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और राहत कार्य में मदद की। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। चालक ट्रक में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया। चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और फिलहाल वह सुरक्षित है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद ट्रक की हालत।
