फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पांच लाख का माल समेट ले गए चोर

पांच लाख का माल समेट ले गए चोर

Mon, 03 Jun 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख का माल समेट ले गए चोर
औरास। गांगन गांव में चोरों ने शनिवार की रात में दो घर व एक दुकान से तकरीबन पांच लाख का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के गांगन गांव में शनिवार रात ज्ञानेंद्र उर्फ भीखा लाल के घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। अलमारी व बक्से के ताले तोड़ 50 हजार रुपये नगद व एक लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। चोर घर से कुछ बक्से भी साथ ले गए थे। रविवार सुबह घर से कुछ दूर पीपल के पेड़ के नीचे बक्सा व कपड़ा फैले मिले।
विज्ञापन


उधर, गांव के ही अशोक के घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर 1500 रुपय नगद, दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। तीसरी घटना गांगन निवासी राकेश चौरसिया की मिठाई की दुकान में हुई। वह दुकान के ऊपर ही घर बनाकर रहते हैं। चोर दीवार से चढ़ कर घर में दुकान में घुसे। 90 हजार रुपये नगद व एक लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार यादव ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed