{"_id":"6a92754d71bdef1697056114","slug":"unidentified-body-with-head-injuries-found-near-urga-bhaunsma-overbridge-railway-track-police-investigating-korba-news-c-1-1-noi1487-4663356-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: रेलवे ट्रैक किनारे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, ट्रेन हादसे की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: रेलवे ट्रैक किनारे मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, ट्रेन हादसे की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस
Sat, 29 Aug 2026 01:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:17 PM IST
सार
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरगा-भौंसमा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरगा-भौंसमा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ने टी-शर्ट और पैंट पहना हुआ है। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि संभवतः रात के समय ट्रेन से यात्रा करते समय वह गिर गया होगा या ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
विज्ञापन
उरगा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो साझा की है और आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के रेलवे स्टेशनों और थानों में भी सूचना भेज दी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। शव को पहचान के लिए मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस हुलिए के व्यक्ति को जानता हो तो उरगा थाना को सूचना दें।