फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क हादसे में जलनिगम कर्मी की मौत, बेटा घायल

सड़क हादसे में जलनिगम कर्मी की मौत, बेटा घायल

Mon, 17 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में जलनिगम कर्मी की मौत, बेटा घायल
बीघापुर (उन्नाव)। दोस्त की बेटी की गोदभराई में शामिल होकर लौट रहे रायबरेली में तैनात जलनिगम कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


रायबरेली जनपद के रनापुर सरेनी निवासी जसवंश सिंह (57) रायबरेली में ही जलनिगम में लिपिक के पद पर तैनात थे। रविवार दोपहर वह बेटे सोनू (29) के साथ बाइक से बिहार थानाक्षेत्र के बक्सर में एक दोस्त की बेटी के गोदभराई में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह बेटे के साथ बाइक से रायबरेली लौट रहे थे।
विज्ञापन


बक्सर-ऊंचगांव मार्ग पर बारासगवर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। जसवंश सिंह जब तक संभल पाते ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जसवंश व सोनू को लेकर सुमेरपुर अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने जसंवश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दोस्त की बेटी की गोदभराई से लौट रहे थे
-बारासगवर थाना क्षेत्र में ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed