फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मासूम बच्चियों को घर से तीस किमी दूर छोड़ गया मामा

मासूम बच्चियों को घर से तीस किमी दूर छोड़ गया मामा

Wed, 25 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्चियों को घर से तीस किमी दूर छोड़ गया मामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरास (उन्नाव)। घंटों से बिलख रहीं तीन बच्चियां भटकते हुए थानाक्षेत्र के नंदौली गांव पहुंच गईं। तीनों बच्चियां आपस में सगी बहने हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने लेकर गई हैं। बच्चियों के मुताबिक उन्हें उनका मामा सई नदी पुल पर छोड़कर चला गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


मंगलवार देर शाम तीन बच्चियां रोते हुए औरास थानाक्षेत्र के नंदौली गांव पहुंच गईं। यहां साइकिल की दुकान खोले अखिलेश सिंह और पान विक्रेता मूलचंद्र चौरसिया ने बच्चियों को रोते हुए देखा तो पूछताछ की। बच्चियों ने अपना नाम शबीना (8) पुत्री शरीफ, रूबीना (6) और मुस्कान (3) बताया। शबीना ने बताया कि वह हसनगंज के गढ़ी फतेहाबाद गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। मां कमर जहां उन्हें साथ लेकर लखनऊ के मलिहाबाद थाना के सैफलपुर में कुछ महीनों से रह रही हैं।
विज्ञापन


बच्चियों ने बताया कि दोपहर को उनका मामा मुस्ताक बाइक में बैठाकर लाया था और सई नदी पुल पर उतार कर कहीं चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। एसओ अनिल सोनकर ने बताया कि घर वालों को सूचना देकर बुलाया गया है। औरास थाना क्षेत्र के सिधूर गांव में बच्चियों का चाचा नफीस रहता है। उसे बुलाकर बच्चियों को उसके साथ भेज दिया गया है। बताया कि घर वालों के आने पर ही बच्चियों को घर से 30 किमी दूर छोड़कर चले जाने की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रोते हुए नंदौली गांव पहुंचीं, ग्रामीणों ने पुलिस को दिया
- पुलिस ने घर वालों से किया संपर्क, तफ्तीश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed