फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

Tue, 05 Mar 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
असोहा। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक असरेंदा कालूखेड़ा मार्ग पर दीवानखेड़ा के पास सड़क पर लगे विद्युत पोल से टकरा गए। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया। तीसरे युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लखनऊ के गौरी निवासी संतोष (58) सोमवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ भंवरेश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। शाम को भंवरेश्वर मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहा था। असरेंदा कालूखेड़ा मार्ग पर दीवानखेड़ा के पास उनकी बाइक सड़क पर लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल व संतोष को असोहा सीएचसी में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


नहीं मिली एंबुलेंस
सोमवार शाम असरेंदा व कालूखेड़ा मार्ग पर हुए हादसे में घायल युवकों को समय से एंबुलेंस नहीं मिली। इस पर पीआरवी 2932 में तैनात दरोगा अनार सिंह, कांस्टेबल हरिश्चंद्र सिंह व देवेंद्र प्रताप घायल गोपाल व राज को अपने ही वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौड़ीकरण के बाद नहीं हटा पोल
असोहा में असरेंदा व कालूखेड़ा मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सोमवार शाम जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क पर ही विद्युत पोल लगा हुआ था। सड़क चौड़ी करने के बाद उसे हटाया नहीं गया था। इससे सोमवार शाम बाइक पोल से टकरा गई, हादसे में पोल भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed