फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man dies after falling face-first due to dizziness.

Banda News: चक्कर आने से मुंह के बल गिरे व्यक्ति की मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling face-first due to dizziness.
बांदा। चक्कर आने से मुंह के बल गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। परिजन ने बताया कि बीमार चल रहे थे। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के गांव खंडेह निवासी सृष्टि ने बताया कि उनके चाचा सुरेंद्र तिवारी (50) बांदा शहर के खाईंपार मोहल्ला में निजामी पैलेस के पास किराये का कमरा लेकर अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। सोमवार को दोपहर वह डिलहागंज मोहल्ले में काम के सिलसिले में गए थे। वहां अचानक चक्कर खाकर मुंह के बल गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनके परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि वह बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते हादसा हुआ है। उनके दो पुत्र एक पुत्री है। वह अपनी पत्नी से अलग होकर कई साल से बांदा में रह रहे थे। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वह नशे के आदी थे। नशे के चक्कर में बीमार रहते थे। सिर में चोट आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed