{"_id":"6a971060a9a38b98bf072313","slug":"a-dawn-doze-turns-fatal-on-the-kundli-manesar-palwal-expressway-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165830-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कुंडली-मानसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर काल बनी भोर की झपकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कुंडली-मानसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर काल बनी भोर की झपकी
विज्ञापन
किशनी। हरियाणा के कुंडली-मानसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भीषण हादसे ने किशनी क्षेत्र के कई परिवारों की खुशियां पल भर में छीन ली। राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर लौट रहे तीन गांव के छह लोगों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
गांव हविलिया चांदा के रहने वाले राहुल ने बताया कि 60 वर्षीय पिता महेश यादव एक किसान थे। 28 अगस्त की शाम को पत्नी गौरा देवी के साथ यात्रा पर गए थे। यात्रा को लेकर बेहद खुश थे, जल्द आने की बात कह कर घर से निकले थे। मंगलवार सुबह चाचा दिनेश का फोन आया। उन्होंने जैसे ही हादसे की बात बताई, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस हादसे में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम यादव के भतीजे 65 वर्षीय विजय यादव निवासी हविलिया चांदा की भी जान चली गई है। हादसे के बाद उनकी पत्नी कमला देवी और भाई गजराज यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में विजय यादव के दामाद के भाई राज कुमार यादव निवासी शिकोहाबाद की भी मौत हुई है। गांव चांदा के रहने वाले भाई के घर आईं 55 वर्षीय बहन सुधा यादव निवासी गांव बहवलपुर पैडल जनपद फिरोजाबाद, 60 वर्षीय कमला देवी, रेशमा देवी निवासी गांव मुरगिया(तरिहा) थाना किशनी की जान चली गई।
-- -- --
बहन को दिया रक्षा का वचन
गांव चांदा के रहने वाले वीरेश के घर 55 वर्षीय बहन सुधा यादव निवासी बहवलपुर पैडल जनपद फिरोजाबाद रक्षाबंधन पर राखी बांधने आई थीं। सुधा ने भाई को तिलक कर राखी बांधी थी, तब वीरेश ने बहन को रक्षा का वचन दिया था। इसी दिन दोनों भाई बहन श्रद्धालुओं के साथ गोगामेड़ी दर्शन को गए थे। मंगलवार सुबह हादसे में सुधा की जान चली गई। बहन की मौत के बाद वीरेश का रक्षा का वचन भी टूट गया। हादसे में घायल वीरेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
-- -
28 की शाम पिकअप से रवाना हुआ था 22 लोगों का जत्था
किशनी क्षेत्र के गांव चांदा निवासी विजय यादव अपने परिजन बेटे विनय यादव, पुत्रवधू रूबी यादव और पड़ोस के अन्य गांव के कुल 22 लोगों के साथ 28 की शाम को पिकअप से राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह वे लोग वापस घर के लिए आ रहे थे, तभी हादसा हो गया।