{"_id":"6a970fe5376733c519008e60","slug":"295-crore-fraud-on-name-of-land-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164226-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन का फर्जी बयाना कर तीन सगे भाइयों से 2.95 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन का फर्जी बयाना कर तीन सगे भाइयों से 2.95 करोड़ ठगे
Tue, 01 Sep 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर सहित 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, हिसार के गांव कैमरी के रहने वाले हैं पीड़ित
43.92 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ था जमीन का सौदा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार के गांव कैमरी के रहने वाले तीन भाइयों ने सिरसा जिले में जमीन खरीदने के नाम पर उनसे 2 करोड़ 95 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दिलबाग सिंह निवासी गांव संतनगर, उसकी पत्नी बलजीत कौर व प्रॉपर्टी डीलर कंवल किशोर निवासी गांव गोदिका सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गांव कैमरी निवासी कृष्ण कुमार, रामस्वरूप व राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कैमरी में अपनी जमीन बेचने के बाद दूसरी जगह जमीन खरीदने की योजना बनाई थी। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर कंवल किशोर से हुई।
आरोप है कि 14 मई 2026 को कंवल किशोर ने उन्हें दिलबाग सिंह से मिलवाया और गांव खुईया नेपालपुर सिरसा क्षेत्र में काफी जमीन बिकाऊ होने की बात कही। दिलबाग सिंह ने उन्हें बताया कि उसने विभिन्न जमीन मालिकों से उक्त जमीन के इकरारनामे कर रखे हैं। वह रजिस्ट्री सीधे उनके नाम करवा देगा।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया है कि जमीन का सौदा 43.92 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर नकद और बैंक माध्यम से रकम दी गई। आरोप है कि पहले 10 लाख रुपये बतौर साइन दिए गए।
15 मई को 90 लाख रुपये नकद, 18 मई को एक करोड़ रुपये नकद और 21 मई को 50 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद 22 मई को दो बैंक लेनदेन के जरिए 20 लाख रुपये बलजीत कौर और 25 लाख रुपये दिलबाग सिंह के खाते में भेजे गए।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 22 मई तक कुल 2 करोड़ 95 लाख रुपये आरोपियों को दिए जा चुके थे। इस संबंध में जांच अधिकारी रण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जमीन मालिकों ने कहा-हमने कोई सौदा नहीं किया है
शिकायत के अनुसार, 25 मई को संबंधित जमीन के मालिकों ने कैमरी पहुंचकर बताया कि उन्होंने जमीन बेचने का कोई सौदा नहीं किया है। उनके नाम से इकरारनामों पर कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों से रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपियों ने कुछ दिन का समय मांगा लेकिन बाद में पैसे वापस नहीं किए।
जमीन की रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे आरोपी
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, 10 जुलाई को जमीन की रजिस्ट्री होनी थी लेकिन दिलबाग सिंह व बलजीत कौर तहसील कार्यालय में नहीं पहुंचे। फोन करने पर भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने फर्जी बयाने और इकरारनामों के आधार पर ऐसी जमीन का सौदा किया जिसका उनके पास वास्तविक अधिकार नहीं था। साथ ही पैसे मांगने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।