{"_id":"6a970eebef05c3c4470d0e7e","slug":"three-named-accused-in-the-attack-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1009-127646-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हमले के तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हमले के तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना गदपुरी पुलिस ने पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार, गांव चांदपुर निवासी सुंदर ने शिकायत दी थी कि आरोपी गुलजारी ने उससे रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी दी। 23 अगस्त की रात मंदिर वाले रास्ते से घर जाते समय लोकेश, रवि, गुलजारी और अन्य साथियों ने सुंदर पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, जबड़े और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए उसके चचेरे भाई प्रिंस पर भी पथराव किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए 31 अगस्त को लोकेश, रवि और गुलजारी निवासी चांदपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।