फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   51 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized on a Volvo bus; Punjab youth arrested.

Bilaspur News: वोल्वो बस में पकड़ा 51 ग्राम चिट्टा, पंजाब का युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
51 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized on a Volvo bus; Punjab youth arrested.
भजवाणी में फोरलेन पर एसडीटी की कार्रवाई, झंडूता थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम (एसडीटी) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर भजवाणी के पास वोल्वो बस में सवार एक युवक से करीब 51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ झंडूता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को एसडीटी की टीम भजवाणी के पास फोरलेन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वोल्वो बस में सवार एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 51 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।आरोपी की पहचान त्रिलोक सिंह (28) निवासी गांव व डाकघर तेडाकलां, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed