{"_id":"5b4e3e354f1c1b4f748b5640","slug":"111531854389-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पहले ससुराल आई महिला ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन पहले ससुराल आई महिला ने फंदे से लटक कर दी जान
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अचलगंज। विवाहिता ने ससुराल में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। चार दिन पहले ही युवती मायके से ससुराल आई थी।
फतेहपुर जनपद के गांव गलेथा थाना कौड़िहा निवासी अच्छेलाल की पुत्री जूली की शादी एक जून 2017 में अचलगंज थाना क्षेत्र के बंदीपुरवा निवासी देशराज पुत्र लल्लू के साथ हुई थी शादी के बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। आरोप है कि बीए पास जूली की शादी मानसिक बीमार और कम पढ़े देशराज के साथ हुई थी। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था। कुछ दिन पहले लेनदेन की बात भी हो गई थी लेकिन फिर सुलह हो गई थी। जूली चार दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी।
पिता देशराज ने बताया जूली ने कुछ दिन पहले फोन कर उसे लिवा ले जान की बात कही थी। हालांकि जब तक वह उसे लेने जाते तब तक उसने जान दे दी। ससुरालीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदर तहसीलदार दशरथ कुमार की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों ने बेटी की मौत पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
- शादी के बाद से पति से चल रही थी अनबन, चार दिन आई थी ससुराल