फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जाम में फंसे ट्रैक्टर चालक को एसआई ने पीटा

जाम में फंसे ट्रैक्टर चालक को एसआई ने पीटा

Sun, 05 May 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे ट्रैक्टर चालक को एसआई ने पीटा
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव चौराहे पर लगे जाम को खुलवाने के दौरान एक चौकी इंचार्ज ने शव यात्रा में शामिल ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामसभा दादामऊ निवासी ट्रैक्टर चालक रंजीत पुत्र संतोष गांव के ही श्रीराम पांडेय के यहां शव यात्रा में गया था। वह बक्सर घाट जा रहा था तभी ऊंचगांव चौराहे पर मौरंग लदे ट्रक खड़े होने से जाम लग गया। यहां मौजूद बक्सर चौकी इंचार्ज प्रेम प्रकाश ने चालक से ट्रैक्टर पीछे करने के लिए कहा, लेकिन जगह न होेने वह पीछे नहीं कर पाया। चौकी इंचार्ज ने चालक को लाठी से जमकर पीटा। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से फोन पर शिकायत की है। बीघापुर एसओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं दिखवाता हूं। वहीं चौकी इंचार्ज का कहना है कि चालक को पीटा नहीं था, वह ट्रैक्टर पीछे नहीं कर रहा था तो उसके स्टेयरिंग पर ही डंडा मारा था।
विज्ञापन


- बैक करने से मना करने पर हुई थी दोनों में कहासुनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed