फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hotel operator swindled out of 6.92 lakh under the pretext of supplying a generator.

Jind News: जनरेटर देने के नाम पर होटल संचालक से 6.92 लाख रुपये की ठगी

Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator swindled out of 6.92 lakh under the pretext of supplying a generator.

विज्ञापन
जींद। शहर के एक होटल संचालक से जनरेटर देने के नाम पर करीब 6.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
होटल मालिक जतिन कुमार ने सोमवार को एफआईआर में बताया कि अपने होटल के लिए 58.5 केवीए के नए जनरेटर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने रोहतक निवासी राजन अरोड़ा से संपर्क किया। राजन ने 30 जुलाई को जनरेटर की कीमत के रूप में छह लाख 92 हजार 150 रुपये अपने बैंक खाते में जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन

उसने भरोसा दिया कि भुगतान मिलने के दस दिन के भीतर जनरेटर की डिलीवरी कर दी जाएगी। राजन ने उसे जल्द भुगतान करने के लिए कहा था। उसने बताया था कि यदि तुरंत पैसे जमा नहीं करवाए तो अगले दो दिन में जनरेटर की कीमत बढ़ सकती है। इस पर विश्वास करते हुए जतिन ने उसके खाते में छह लाख 92 हजार 150 रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भुगतान के बाद जब उसने जनरेटर की डिलीवरी के बारे में संपर्क किया तो आरोपी उसे लगातार आगे का समय देता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जनरेटर नहीं दिया गया। आरोपी ने अब तक न तो जनरेटर की डिलीवरी की है और न ही उसकी रकम वापस की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में राजन अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed