फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The incident took place in Raghunathpur village under the Purandarpur police station area, where the driver abandoned the vehicle and fled.

Maharajganj News: मंदिर परिसर में खेल रहे दो वर्षीय मासूम को चार पहिया वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in Raghunathpur village under the Purandarpur police station area, where the driver abandoned the vehicle and fled.
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टोला कोदईपुर गिदहा में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम आयुष की मौत हो गई। मंदिर परिसर में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित होकर पहुंचे चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे आयुष मंदिर परिसर में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर परिसर में घुस आया और खेल रहे मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल मासूम को उसी चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed