{"_id":"6acd4d65e6624a3e730711d7","slug":"police-searching-for-the-accused-involved-in-the-vandalism-at-the-judges-residence-jind-news-c-199-1-sroh1006-162022-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जज के आवास पर तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जज के आवास पर तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस
विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टर-8 में न्यायिक अधिकारी के आवास पर तोड़फोड़ कर कार लेकर फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वारदात के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 519 की है, जहां न्यायिक अधिकारी रहते हैं। अज्ञात बदमाशों ने आवास पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके से संबंधित जानकारी जुटाई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी किस रास्ते से फरार हुए। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।