फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Engineer's father appeals to MP to bring his son back home.

Kanpur News: चीफ इंजीनियर के पिता ने सांसद से लगाई बेटे को वतन लाने की गुहार

Tue, 13 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer's father appeals to MP to bring his son back home.
कानपुर। यूएई के शारजाह के पास नौ अक्तूबर की शाम ड्रोन हमले में जहाज तबाह होने के बाद कानपुर निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर नितिन शुक्ला समेत 22 लोग घायल हो गए थे। नितिन ने 21 साथियों के साथ लाइफबोट के सहारे जान बचाई थी। फिलहाल सभी एक होटल में ठहरे हैं। सोमवार को पिता राजेश शुक्ला ने भाजपा सांसद रमेश अवस्थी और प्रशासन से नितिन को जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

श्याम नगर निवासी राजेश शुक्ला नगर निगम से राजस्व निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे नितिन की कंपनी फ्लीटिंग शिपिंग से उनकी पत्नी अंकिता के मोबाइल पर फोन आया। कंपनी की ओर से बताया गया कि शुक्रवार रात जहाज पर हमला हुआ था, लेकिन नितिन और उनके 21 साथी सुरक्षित हैं। रविवार रात नितिन ने भी पत्नी को फोन कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और परेशान न होने के लिए कहा।
विज्ञापन

राजेश के मुताबिक, नितिन पिछले 20 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। उनका जहाज चार महीने से होर्मुज क्षेत्र के पास फंसा था। नितिन अक्सर आसपास मिसाइलें गिरने की बात बताते थे। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका पत्नी अंकिता ने बताया कि नितिन के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से जहाज हटाने की धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर राजेश और उनकी पत्नी साधना कूष्मांडा देवी मंदिर पहुंचे और बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना की। परिवार में नितिन के अलावा छोटा बेटा सार्थक और बेटी नित्या हैं। नित्या पनकी क्षेत्र की पार्षद हैं। नितिन के दो बच्चे बेटी शानवी और बेटा वरदान हैं।

पिता राजेश ने बताया कि सोमवार को बेटे से करीब एक मिनट बात हुई। नितिन ने बताया कि वह 21 साथियों के साथ होटल में हैं। उन्होंने पिता से कहा कि पापा, परेशान न होना, मां और अंकिता का ध्यान रखना, मैं जल्द लौटूंगा। राजेश के मुताबिक, नितिन जून में जहाज पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed