फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

Unnao News: रहमान इंडस्ट्रीज के कई खातों के लेनदेन में गड़बड़ी मिली

Sat, 10 Dec 2022 09:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। रहमान इंडस्ट्रीज की दो यूनिटों में आयकर विभाग की टीम ने चौथे दिन जांच पूरी की। सुबह करीब 11 बजे टीम लखनऊ लौट गई। 70 घंटे चली जांच में टीम को कई खातों के लेनदेन में गड़बड़ी मिली है। टीम ने दो हजार कागजातों की फोटो कॉपी और कंप्यूटर डेटा कॉपी किया है।
विज्ञापन

शहर के अकरमपुर और बंथर स्थित रहमान इंडस्ट्रीज की दो यूनिटों में लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर एक बजे जांच शुरू की थी। लगातार चार दिन तक जांच करने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे टीम लौट गई। जांच अधिकारियों ने कंप्यूटर डेटा, कर्मचारियों को भुगतान के साथ ही कारोबार से संबंधित अभिलेखों और बैंक खातों का ब्योरा जुटाया है। जांच टीम काफी संख्या में अभिलेख और कंप्यूटर की कॉपी भी अपने साथ लेकर गई है। उधर, औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही आयकर विभाग की जांच से उद्यमियों में दहशत है। दो महीने में तीसरी बार आयकर विभाग की टीम जिले में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed