फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Wed, 12 Jan 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी/नवाबगंज/पाटन। तीन स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अब्बासपुर गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष यादव बुधवार शाम अपने बड़े भाई 40 वर्षीय संजय यादव के साथ बाइक से कानपुर के बिठूर में रहने वाली बहन धुन्नी के घर खिचड़ी देने जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर थाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनाें भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने ओवरटेक की कोशिश में ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में स्वास्थ्य केंद्र से प्रसव के बाद घर सहरावां जा रही आशा कार्यकर्ता विद्या सिंह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर निवासी प्रभाकर अपनी मां को इलाज के लिए लखनऊ कैंट ले जा रहा था। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर भटखेरवा के पास सड़क परगड्ढों से बचाने की कोशिश में उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में प्रभाकर व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को पीएचसी सुमेरपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ चले गए। इसी स्थान पर एक माह पूर्व गड्ढों के कारण दो ट्रक फंसने से 14 घंटे जाम लगा था। कई अन्य हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed