{"_id":"61b73ccc048676419a31e8e6","slug":"crime-unnao-news-knp6692309123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपः पुलिस ने घर में की लूट, अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपः पुलिस ने घर में की लूट, अभद्रता
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में पुलिस प्रताडना की जानकारी देते परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अचलगंज की कोलुहागाड़ा चौकी पुलिस पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान समेत अन्य लोगों का आरोप है कि बिना किसी वजह के चौकी पुलिस देर रात घर में घुस गई। महिलाओं से अभद्रता कर बक्से का ताला तोड़कर नगदी लूट ले गए।
रामबख्शखेड़ा गांव निवासी बच्चूलाल परिवार की महिलाओं, प्रधान प्रेम सिंह चौहान और अन्य 25 लोगों के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। बच्चूलाल का आरोप है कि रविवार की रात 11.30 बजे बिना किसी जुल्म के कोलुहागाड़ा चौकी पुलिस दरवाजे तोड़कर घर में घुस आई और सामान फैलाने लगी। महिलाओं के विरोध पर अभद्रता की। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर 25 हजार की नगदी लूट ली। शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल में सड़ाने तक की धमकी दी। चौकी पुलिस प्रत्येक सप्ताह गांव आकर जबरन वसूली करती है। विरोध करने पर अपमानित करती है।
बच्चूलाल ने बताया कि उसके खिलाफ थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है। कोई कसूर न होने के बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है। एसपी के न मिलने पर शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक ने शिकायती पत्र लिया और जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। एसओ अचलगंज संदीप शुक्ल ने बताया कि बच्चूलाल के घर तमंचा बनाने व बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। चौकी पुलिस ने दबिश दी थी। अन्य आरोप निराधार हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।